अररिया: पिठौरा गांव में घास को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना, एक महिला जख्मी होकर सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jan 19, 2025 अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पिठौरा गांव में घास को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक की देखरेख में महिला का इलाज जारी है.