अररिया: सुभाष स्टेडियम में आयोजित तस्लीमुद्दीन मेमोरियल फुटबॉल मैच के फाइनल में डीएम और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
Araria, Araria | Jan 19, 2025 मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया के सौजन्य से रविवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में सीमांचल गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया जिसमें सेवन स्टार फुटबॉल क्लब रायगंज ने टाउन क्लब भागलपुर को एक के मुकाबले दो गोल से हराकर शिल्ड पर कब्जा जमाया, फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया के जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और जोकीहाट विधायक शामिल हुए।