अररिया: मानिकपुर बाड़ा के समीप सीएनजी ऑटो पलटने से एक बुजुर्ग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 19, 2025 अररिया फारबिसगंज मार्ग में मानिकपुर बाड़ा के समीप एक सीएनजी ऑटो पलटने से ऑटो सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रविवार को शाम 4:30 के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.