छतरपुर नगर: चंदला थाना परिसर में युवक ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में आज को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम विशाल अहिरवार (22) निवासी नाहरपुर के रूप में हुई है।हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे तत्काल उसे आज 10 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।