पंचकूला: ठरवा गांव में ट्रक की टक्कर लगने से 11 केवी की लाइन का एक बिजली पोल टूटा, शिकायत के बाद मामला दर्ज
ठरवा गांव में ट्रक की टक्कर लगने से 11 केवी की लाइन का एक बिजली पोल टूट गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बिजली विभाग के जे.ई जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 24 मई को ठरवा गांव में पी.बी-65-बी.सी-0576 नामक ट्रक अनियंत्रित होकर 11 के.वी. बिजली पोल से टकरा गया। ट्रक की टक्कर लगते ही पोल टूटकर गिर गया।