प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी का मूर्ति विसर्जन सई नदी में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है
प्रतापगढ़ में दशहरा के दिन मां बेल्हा देवी सई नदी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्ति विसर्जन किया गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे से अलग-अलग क्षेत्रों से आई प्रतिमाओं का आरती के बाद विसर्जन हुआ। श्री मूर्ति विसर्जन समिति के सहयोग से लगभग 240 मूर्तियों के लिए नदी किनारे गड्ढा तैयार कर अंतिम विदाई दी गई।