प्रतापगढ़: राजा पाल टंकी चौराहे दुर्गा पंडाल से दानपात्र की चोरी, आरोपी किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस ने राजपाल टंकी चौराहे दुर्गा पंडाल से दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी करने वाले आरोपी रोहित कन्नौजिया उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया की आरोपी के पास से ₹4056/- बरामद हुए। मामले में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई की।