टीकमगढ़: पीजी कॉलेज: युवा संगम/रोजगार मेले में 69 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन: रोजगार मेले में आई 4 कंपनियां
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जिले के वेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से आज शा० पी०जी०कॉलेज, टैगोर हॉल, टीकमगढ में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में चार कंपनियां आई युवा संगम मेले में 155 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनमें से 69 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।