मुशहरी: महिला थाने पहुंची पत्नी, पति पर शारीरिक संबंध नहीं बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई
शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पति सहित 6 को नामजद व अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया है। पीड़िता वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है तथा आरोपी पति अहियापुर थाना क्षेत्र के आयाचीग्राम में रहता है, जो मूल रूप से सदर थाना क्षेत्र के चैनपुर का रहने वाला है।