मुशहरी: सिकंदरपुर सीढ़ी घाट इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 101 पुड़िया स्मैक के साथ महिला धंधेबाज को किया गिरफ्तार
सिकंदरपुर ओपी की पुलिस ने सिकंदरपुर सीढ़ी घाट इलाके में छापेमारी कर 101 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज वहीं की संजू देवी को गिरफ्तार किया है। ओपीध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि उसका पति भी स्मैक की धंधे में जेल में ही बंद है।