मुशहरी: बैंक रोड सुतापट्टी इलाके के एक फर्म के मालिक ने कैशियर पर ₹16.50 लाख चोरी का लगाया आरोप
बैंक रोड सुतापट्टी इलाके के एक फर्म के मालिक ने 16.50 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप अपने कैशियर पर लगाया है। कहा है कि वर्षों से उनके फर्म में कार्यरत कैशियर ने साजिश कर कई बार में उक्त राशि की चोरी की है। इसके लिए फर्म के मालिक राजेश कुमार टिकमानी ने नगर थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें कैशियर बालूघाट के रविशंकर द्विवेदी को नामजद किया है।