मुशहरी: साइबर फ्रॉड गिरोह के अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सूतापट्टी के एक व्यवसायी से की ₹3.41 लाख की ठगी
साइबर फ्रॉड गिरोह के अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सूतापट्टी के व्यवसायी रोहित कुमार से 3.41 लाख रुपए ठग लिए। घटना बीते 15 फरवरी की है। पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि उनके मोबाइल पर 15 फरवरी को एक कंप्यूटराइज्ड कॉल आयी। इसमें कहा गया कि उनके आधार नंबर से एक पार्सल भेजा जा रहा था। उसे मुंबई में पकड़ा गया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल