कांके: रांची के राज अस्पताल में घायल जवान का चल रहा इलाज़, चाईबासा में IED ब्लास्ट में हुआ था घायल
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2024 चाईबासा में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में घायल जवान का रांची के राज अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था। डॉक्टर का कहना है कि जवान खतरे से बाहर है। वहीं डीजीपी अनुराग गुप्ता और जोनल आईजी अखिलेश झा ने घायल जवान से मिलकर उनका हाल चाल जाना और हौसला बढ़ाया।