नबीनगर: कंकेर गांव में पुलिस ने फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्ततेहार
बड़ेम ओपी की पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. फरार प्राथमिकी अभियुक्त कंकेर गांव निवासी मनोज सिंह है. थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे अभियुक्त को न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को तमिल किया गया है.