धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के गांव भोगपुर में लग्न से लौटे लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, 5 घायल
Dhampur, Bijnor | Jun 22, 2026 सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के गांव भोगपुर से एक लग्न रिश्ता किरतपुर गया था जहां दो पक्षों में विवाद हो गया था।रिश्तेदारों ने मामले को शांत कर दिया था। गांव भोगपुर में लौटते ही गाली गलौज के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।