कर्वी: चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के कायाकल्प को लेकर प्रशासन सख्त, रामघाट पर युद्धस्तर पर चल रहा सफाई अभियान
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की स्वच्छता को लेकर आज सोमवार सुबह 10 बजे रामघाट पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में आधुनिक मशीनों से नदी से काई, जलकुंभी और अपशिष्ट हटाए जा रहे हैं। यूपीपीसीएल बांदा और नारायण इंजीनियर्स इंफ्राटेक यह कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से भी नदी को स्वच्छ रखने की अपील की है।