कायमगंज: नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर जिओ कार्यालय के सामने डंपर ने रोजगार सेवक को कुचला, युवक 10 मीटर तक पहिए में फंसा घसीटा गया
थाना नवाबगंज के गांव हरदुआ निवासी 33 वर्षीय विपिन कुमार ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था। वह ब्लॉक से अपनी बाइक से नवाबगंज बाईपास अचरा तिराहा स्थित घर लौट रहा था।इसी दौरान जिओ कार्यालय के सामने तेज रफ्तार डम्पर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें विपिन कुमार डंपर के पहिए के नीचे फंस गया।जिससे उसकी मौत हो गई।डम्पर 10 मीटर तक शव को घसीटता रहा।