खेकड़ा: खेकड़ा में संपत्ति विवाद में छैनी-हथौड़ी से पत्नी की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, बेटी ने दी तहरीर
ASP प्रवीण सिंह चौहान ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि बुधवार सुबह खेकड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला के उसके पति ने हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाजियाबाद निवासी रमन पाल ने अपनी पत्नी संगीता की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद कोतवाली पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। हत्यारोपी रमन पाल ने 2 साल पहले खेकड़ा कस्बे में मकान