मसूदा: उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने शेरगढ़, देवमाली और मसूदा के ब्लॉकों में जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Masuda, Ajmer | May 26, 2026 उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे तक तहसील मसूदा क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने ग्राम शेरगढ़,ग्राम देवमाली एवं मसूदा के विभिन्न जनगणना ब्लॉकों का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।जनगणना का कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए,लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।