जमुई: कुंदर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 लखीसराय जिले के कुंदर के पास मंगलवार की सुबह 7:00 बजे अचानक झपकी आने की वजह से तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है, जहां युवक का इलाज चल रहा है।