शामली: सहारनपुर के दौलतपुर निवासी फर्जी पुलिसकर्मी को शामली में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया
Shamli, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि झिंझाना पुलिस ने सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी आवेश पुत्र इस्लाम नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ स्वयं को हरियाणा पुलिस का कर्मचारी बात कर पैसों की मांग करने का आरोप है।