अनूपपुर: भीषण गर्मी में प्याऊ बंद होने से राहगीर पानी के लिए परेशान
अनूपपुर। बरतराई खदान गेट के पास राहगीरों की सुविधा के लिए खोला गया प्याऊ इन दिनों बंद पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच यहां से गुजरने वाले लोगों को न तो पीने का पानी मिल पा रहा है और न ही कोई अन्य व्यवस्था दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्याऊ का उद्घाटन तो किया गया, लेकिन बाद में उसकी देखरेख पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने इसे केवल फोटोबाजी बतात