कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी की पहल पर नगरवासियों को नगर पंचायत कार्यालय पर वितरित किए गए घरेलू गैस सिलेंडर
कोरांव नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को सैकड़ों नगरवासियों को गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। यह वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी की पहल पर जेबी इंडेन गैस सर्विस कोरांव द्वारा कराया गया।यह कदम गैस सिलेंडरों की किल्लत को देखते हुए उठाया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने जेबी इंडेन गैस सर्विस के मैनेजर जितेंद्र कुमार से इस संबंध में बात की थी।