आमला: नरेरा-देहलवाडा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Amla, Betul | Apr 4, 2026 आमला तहसील में 4 अप्रैल को 1 बजे करीब नरेरा देहलवाडा ममार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया था. उसे आमला अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वही आमला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।