किशनगंज: समरानिया नेशनल हाईवे-27 पर दो कारों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टल गया
जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली नेशनल हाईवे-27 पर दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर तेज रफ्तार के कारण हुई।