इटावा: सदर तहसील इलाके में कार पर स्टंट करते हुए रील बनाने के मामले में पुलिस ने कार का ₹10,500 का चालान किया
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 सदर तहसील इलाके में चलती कार में स्टंट करने वाले के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही की है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि एक चलती हुई कार पर युवक का स्टंट करते हुए रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया सेल को प्राप्त हुआ और प्रभारी यातायात को अवगत कराया गया,जिसमे कार का एमबीएक्ट के विभिन्न धराओ के तहत 10,500 रुपये का चालान किया गया है।