इटावा: 16 फरवरी को जिले में यूथ कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा आयोजित, प्रदेश सचिव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Etawah, Etawah | Feb 8, 2025 यूपी में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 16 फरवरी को इटावा के ममाज होटल में आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्यातिथि के रूप में रहेंगे। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश भर में युवाओं को कांग्रेस जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी शनिवार की दोपहर 12:00 प्रेस वार्ता कर यूथ कांग्रेस के सचिव सौरव गुप्ता ने मीडिया को दी।