इटावा: सदर क्षेत्र में पीएनबी बैंक ने पीएम सूर्य घर ऋण एक्सपो का आयोजन किया, मंडल प्रमुख ने स्वीकृति पत्र वितरित किए
Etawah, Etawah | Feb 8, 2025 आज शनिवार शाम 4 बजे सदर क्षेत्र के डीएम चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर ऋण एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक ग्राहकों ने इस योजना में रुचि दिखाई और प्राप्त 100 आवेदनों में 20 ग्राहकों को बैंक के मंडल प्रमुख एन आर बंजारा ने स्वीकृति पत्र वितरित किये, इस योजना के तहत ग्राहक सब्सिडी का भी लाभ उठा सकेंगे।