जनपद बलरामपुर में रविवार 10 बजे सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। इन मेलों में कुल 1976 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, लाभार्थियों में 838 पुरुष, 664 महिलाए एवं 474 बच्चे शामिल रहे।