लातेहार: अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर मंगलवार को समाहरणालय में अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।