दमोह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने मंगलवार दोपहर शासकीय उच्चतर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय बांसा तारखेडा में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के सरल, प्रेरणादायक उत्तर दिए। परीक्षा तैयारी पर उन्होंने लिखकर अभ्यास, पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और मन लगाकर पढ़ने को कहा।