पटना ग्रामीण: महिलाओं से छेड़छाड़ या ब्लैकमेलिंग के मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
महिलाओं या युवतियों के साथ छेड़छाड़ या स्टॉकिंग, आपात सहायता, बच्चियों की सुरक्षा, ब्लैकमेलिंग या अन्य संवेदनशील मामलों को लेकर अब पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है। मंगलवार रात 9:04 पर सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शक्ति सुरक्षा दल गठित किया गया है।