अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। 116 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय मारवाड़ी की महिला मंडल की महिलाओं के प्रयास से आयोजित रक्तदान शिविर में 116 यूनिट रक्त दान किया गया। इस मौके पर समिति द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।