धौलपुर: सर्विस लाइन पर ट्रक ने युवती को मारी टक्कर मौके पर मौत
धौलपुर. शहर में गुलाब बाग चौराहे से आगरा रोड पर जाने वाली हाइवे की सर्विस लाइन पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवती में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती बीपी कॉम्प्लेक्स में शादी समारोह में दावत खाने जा रही थी। घटना की सूचना पर निहालगंज पुलिस पहुंची। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया है।