धौलपुर: चलती बाइक से बदमाशों ने महिला के कानों की झुमकी छीनी साइड में बाइक लगाकर दिया वारदात को अंजाम
धौलपुर बाड़ी रोड की है घटना
धौलपुर जिले में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला धौलपुर- बाड़ी रोड पर खानपुरा और विशनोदा के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे का सामने आया है। जहां चलती बाइक पर बदमाशो ने बगल में बाइक लगाकर पति के साथ बाइक पर पीछे बैठी महिला के कानों की सोने की झुमकी छीन ली और फरार हो गए।