देवघर: बरमसिया के गांधीनगर में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर बेचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित गांधीनगर में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक लाख 45 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। जिसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार के दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।