मगरलोड: कलेक्टर ने मगरलोड के आधा दर्जन से अधिक गांव का दौरा किया, सुनी लोगों की समस्याएं
गुरुवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड विकासखण्ड के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया था साथ ही प्रधानमंत्री आवास दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन की वस्तुस्थिति देखी तथा विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।