धमतरी: स्कूली बसों पर प्रशासन का डंडा चला, जांच में 14 बसें अनफिट पाई गईं, वसूला गया जुर्माना
धमतरी जिले में नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए जिला प्रशासन ने स्कूली वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी ने परिवहन उड़नदस्ता व यातायात पुलिस के साथ परिवहन कार्यालय में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान में 34 स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण।