धमतरी: धमतरी जिला जेल में 316 बंदियों ने किया योगाभ्यास
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय योग शिविर आयोजित हुआ। महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पहल पर प्रभारी जेल अधीक्षक इंदिरा नवीन सिंह के मार्गदर्शन में शिविर लगा। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रही। योग प्रशिक्षक रुची साहू व खुशी साहू ने 316 बंदियों को योग कराया और तनाव-अवसाद से मुक्ति के उपाय बताए।