गोरखपुर: महापौर ने कहा- एकला बंधा पर वर्षों से जमे कूड़े के पहाड़ को हटाकर राप्ती इको पार्क विकसित किया, लोग घूमने आते हैं
महापौर डाक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नगर निगम ने सड़क,पेयजल,जलनिकासी, स्वच्छता और नगरीय सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मूर्त रूप देकर गोरखपुर को आधुनिक शहरी विकास के नक्शे पर नई पहचान मिली है।