कर्वी: चित्रकूट जिला अस्पताल में स्वास्थ्य क्रांति: अब मिलेगा अत्याधुनिक लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर
चित्रकूट में स्वास्थ्य व्यवस्था तेजी से बेहतर हो रही है। डीएम पुलकित गर्ग ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि जिला अस्पताल में 88 लाख रुपये से अत्याधुनिक लेबर रूम और मॉडल ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें यहीं सुरक्षित व बेहतर इलाज मिल सकेगा।