इगलास: इगलास गौण्डा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोहे की रॉड से मारपीट और जानलेवा हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार
Iglas, Aligarh | Sep 16, 2026 इगलास गौण्डा थाना पुलिस द्वारा जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही गांव कुंवरपुर के रहने वाले हैं, जिन्होंने 15-16 सितंबर की रात को वादी और उसके परिवारजनों पर लोहे की रॉड से हमला किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्तों ने एक राय होकर वादी और वादी के परिवारजनों को जान से मारने की नियत से किया हमला।