राजगढ़: समान नागरिक संहिता के अध्ययन हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित, राज्य मंत्री भी शामिल हुए
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में रविवार को दोपहर 1:00 बजे करीब समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परिक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक अमर सिंह यादव, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा एसपी अमित कुमार तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे।