नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी लापता, परिवार के लोग परेशान, मुकदमा दर्ज
नौगावां सादात थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 22 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 22 मई की सुबह घर से बिना बताए चली गई। उन्हें जानकारी मिली है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।