जिले की दलोट पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत जिरावता में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राजस्व कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा एवं क्षेत्रीय विधायक के सानिध्य में विभिन्न नवीन सरकारी भवनों का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री हेमंत मीणा ने ग्राम के नगर द्वार का उद्घाटन किया।