राठ: सिकंदरपुरा इलाके में कृषि विभाग में पुत्र की नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से 60 हजार रुपये की ठगी
Rath, Hamirpur | May 6, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के सिकंदरपुरा इलाके की निवासी महिला ने जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के निवासी एक व्यक्ति पर पुत्र की कृषि विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके 60 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में तहरीर दी है।