गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया-नवादा रेलखंड पर आज आठ घंटे का रहेगा ब्लॉक, 4 मेमू ट्रेन रद्द,कई ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित
गया से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत नवादा-तिलैया रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए आठ घंटे का ट्रैफिक सह विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण गया-नवादा रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।