जखनिया: DM ने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया, नेत्रहीन महिला की पेंशन न बनने पर 2 अधिकारियों का वेतन रोका
जखनियां ब्लॉक सभागार में मंगलवार को दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इसलिए समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करेंं।