नवाबगंज: सिलेंडर रिसाव से आग, बाराबंकी के सेवकी पुरवा गांव में दो बच्चे झुलसे, घर का सामान भी जला
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के सेवकी पुरवा गांव में मंगलवार को सिलेंडर रिसाव से भीषण आग लग गई। इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो घरों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।यह घटना करीब 10 बजे राम देव के घर पर हुई। उनकी बेटी प्रिया खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। प्रिया गंभीर रूप से झुलस गईं।