रामगढ़: दोहली में बंदरों का आतंक, सैकड़ों महिलाओं ने एसडीएम से राहत की गुहार, बोलीं- दर्जनों लोग हो चुके हैं घायल
Ramgarh, Alwar | Jul 6, 2026 रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के गांव दोहली में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है। सोमवार को दोपहर 1 बजे गांव की सैकड़ों आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम सुभाष यादव को ज्ञापन सौंपकर बंदरों को पकड़वाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि बंदरों के कारण उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है।